Social Media - Hindi Blog
विषय पढ़ते ही आप में से कई लोगो को समज में आ गया होगा की आज का ब्लॉग एक बहुत ही महत्वपूर्ण विषय पर है. "SOCIAL MEDIA"
जैसे हम हवा / पानी के बगैर नहीं रह पाते वैसे ही Social Media के बगैर नहीं रह पाते.
हम सारे रिश्ते भूलते जा रहे है और इन चीजों से ज्यादा जुड़ते जा रहे है.
मुझे आज तक यह समज नहीं आया की लोग अपना मुख्य काम या लक्ष्य भूल कर इसमें क्या देखते रहते है.
कई बार तो लोग इसमें इतने मशगूल हो जाते है की उन्हे याद ही नहीं होता की वो कहा पर है, आसपास क्या हो रहा है. अरे ड्राइव करते समय भी पोस्ट चेक करते रहते है. ये तो ऐसी बात हो गए की
"SOCIAL MEDIA ही सब है, मेरी जिंदगी से बढ़कर भी".
अरे भाई खाना तो खा लो पहले मोबाइल आपका इंतज़ार कर लेगा.
थोड़ा समय परिवार और दोस्तों को भी दिया करो, जो सच में आपको LIKE करते है. कई ऐसा न हो इस बेमतलबी Like के पीछे आप निजी जिंदगी की Like खो बैठो.
"नशे की लत और Social Media की लत दोनों एक समान ही है"
Use Social Media Wisely
में उन सभी से कहना चाहता हु की Followers या फिर Like बढ़ने से आप इस गुमनाम दुनिया में तो फेमस हो जाओगे पर इसके बदले आप असली दुनिया में बहोत कुछ खो बैठेंगे.
अगर आपको फेमस होना ही है तो पहले असली दुनिया में पहचान बनाओ फिर अपने आप ही इस दुनिआ में पहचान बन जाएगी.
"जनाब, जरा शम्भल कर आना इस दुनिआ में
कई बर्बाद हुए है,
इस बेमतलब की LIKE के पीछे ."
Fake Followers
यह ऐसे लोग है जिसको इस दुनिया में भगवान माना जाता है. इनका निजी जिंदगी में कोई महत्व्य हो-न-हो पर यहाँ के तो वही राजा है. कोई मुझे यह बता दे की ऐसे Followers बढ़ाके आप क्या पा लेंगे? में तो यही कहूंगा इनसे जरा बचे और अपना कोई भी पर्सनल डाटा न दे.
LIKES
जब भी आप कोई अछि पोस्ट करेंगे तो जरूर लोग उसे पसंद करेंगे ही. यह आश में अपना समय बर्बाद न करे की LIKES कैसे बढ़ाए जाये. इसका कोई शॉर्टकट नहीं है. बस आप कर्म करे फल जरूर मिलेगा.
बार बार पोस्ट चेक करने से LIKES बढ़ जाने वाली नहीं, तो इसकी बजाय अपना लक्ष्य चेक करे की, "कितनी नजदीक पहुंचे हैं अपने लक्ष्य / सपनो की और".
Comments
Share/ Forward
अच्छी पोस्ट SHARE करने में कोई बुराई नहीं है. पर यह भी सोच ले की वो किसी के समाज एवम धर्म को हानि न पोहचए. और ऐसी कोई चीज या मैसेज को बढ़ावा न दे जिसमे लिखा हो "ये मैसेज १० लोगो को भेजो वर्ना आपका बुरा होगा". जरा सोचो तो सही अगर ऐसे ही मैसेज और पोस्ट को Forward या Share करने से काम हो जाता तो सभी लोग काम पर न जाकर मैसेज ही भेजते रहते और थोड़े ही दिनों में करोड़पति बन जाते.
अगर आराम से इन सभी चीजों के बारे में सोचेंगे तो आप को समज में आ जायेगा की आप क्या गुमा रहे हो, ज्यादा वक्त इस दुनिआ में बिता कर.
- इससे अच्छा की आप BOOKS पढ़े और उसमे से सीखी हुए चीजे POST / LIKE / COMMENT / FOLLOW करे.
- दिन में कम से कम २ घंटा मोबाइल डेटा बंद करदे.
- अगर सच में आप बदलाव चाहते हो तो आज ही ऐसी App. डिलीट कर दे जो आपको बार बार पोस्ट चेक करने को मजबूर करती हो.
- Free WIFI का उपयोग टाले, क्युकी कई बार Free WIFI आपका पर्सनल डाटा मांगता है.
- दिन में १ या २ ही घंटा ही Social Media को दे.
Bonus
आप गूगल लोकेशन के बारे में जानते ही होंगे. में आपको एक बात बताना चाहता हु की गूगल मैप में एक ऑप्शन है "Your Timeline " अगर आप लोकेशन ऑन रखके ट्रावेल करते हो तो, आपका हर लोकेशन सेव होता जाता है . आप कौनसे दिन कहा थे वो भी उसमे सेव होता है. गूगल भी यही सलाह देता है कि Location History Delete करते रहे.
"आपको लगता है की आप मोबाइल देख रहे हो; तो यह भी न भूले की मोबाइल भी आपको देख रहा है. "


Comments
Post a Comment